लखनऊ में लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल बढ़ने की आशंका जताई गई है। उपभोक्ता परिषद का आरोप है कि करीब 47 लाख उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड उनकी अनुमति लिए बिना बढ़ा दिया गया है। इस मामले को लेकर परिषद ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।परिषद के अनुसार, कनेक्शन का लोड बढ़ने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में लगने वाला फिक्स्ड चार्ज बढ़ जाएगा।
इसके साथ ही न्यूनतम देय राशि में भी वृद्धि होगी, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।उपभोक्ता परिषद ने आयोग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। परिषद का कहना है कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना इस तरह लोड बढ़ाना नियमों के अनुरूप नहीं है और इससे बड़ी संख्या में लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



