काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर ड्यूटी के दौरान सिपाही की कार्बाइन से चली गोली, सड़क से उड़े कंकड़ों से तीन राहगीर घायल

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदू फरिया गली स्थित गेट के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की कार्बाइन अचानक हाथ से गिर गई, जिससे गोली चल गई। गोली सड़क से टकराई और उसके प्रभाव से उड़े कंकड़-पत्थर की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों की पहचान विकास, निक्की और राम बाबू के रूप में हुई है। तीनों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि सड़क से टकराने के बाद उड़े गिट्टी-पत्थरों से लोग घायल हुए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। संबंधित सिपाही को चौक थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कार्बाइन के हाथ से गिरने के कारण दुर्घटनावश गोली चलने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post