चौकाघाट सेवा योजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा

चौकाघाट स्थित सेवा योजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया। मेले में पहुंचे अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों की ओर से उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की, वहीं कई युवाओं ने साक्षात्कार देकर रोजगार के लिए आवेदन भी किया।

रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की दर्जनों निजी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और अभ्यर्थियों को उपलब्ध पदों, योग्यता, वेतनमान तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। युवाओं ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी हासिल की।

Advertisement

सहायक निदेशक (सेवायोजना) वाराणसी मंडल मुकेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेलों का उद्देश्य शिक्षित युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न कंपनियों से सीधे जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।मेले के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और कई उम्मीदवारों का कंपनियों द्वारा प्रारंभिक चयन भी किया गया।

Advertisement

Advertisement









Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post