बरेका में अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 51 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार को राजभाषा विभाग के तत्वावधान में प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन और मुख्य राजभाषा अधिकारी रामजन्म चौबे के नेतृत्व में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता का उद्देश्य रेलवे बोर्ड की अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए बरेका से प्रतिभागियों का चयन करना तथा अधिकारियों और कर्मचारियों में हिंदी, राजभाषा नीति एवं सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में कुल 51 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisment

हिंदी माध्यम में आयोजित इस प्रतियोगिता में रेलवे, हिंदी भाषा एवं साहित्य, राजभाषा तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में हुआ। प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

Adversitment

प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी अब रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बरेका का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisment


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post