सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण और धमकी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज निवासी शिवकुमार अग्रहरि ने सार्वजनिक मार्ग पर अवैध अतिक्रमण, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद कुमार मिश्रा ने सार्वजनिक सड़क पर बड़े-बड़े गमले रखकर करीब आधी सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे राहगीरों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के लिए कहने पर आरोपी गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देता है। उन्होंने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और उनकी पत्नी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जोर-जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया है। शिवकुमार अग्रहरि ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटवाने और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के साथ परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post