वाराणसी के कुरु गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई प्रतिमा स्थापित; धमकी और अभद्रता का भी आरोप

वाराणसी के सेवापुरी तहसील अंतर्गत कपसेठी थाना क्षेत्र के कुरु गांव में पॉलिटेक्निक के पास स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही कपसेठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद राजातालाब के सहायक पुलिस आयुक्त वीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। 

स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसी स्थान पर नई आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराई गई। पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।दूसरी ओर, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन भारती ने ग्राम प्रधान राजू तिवारी पर जातिसूचक गालियां देने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कपसेठी थाने में तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को गांव में बातचीत के दौरान राजू तिवारी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और विवाद करते हुए अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने तथा गांव में नहीं रहने देने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि घटना के समय पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post