इंटरनेशनल हिंदू स्कूल में 11 जुलाई को अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी, तैयारियां पूरी

लंका स्थित इंटरनेशनल हिंदू स्कूल में 11 जुलाई को अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विद्यालय प्रबंधन ने दी। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार मिश्र ने अमेरिका के ओहायो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य साझा किए।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। प्रदर्शनी में वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), जल संरक्षण, अंतरिक्ष विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य विषयों पर आधारित वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

Advertiseent

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आर.पी. सिंह होंगे, जो उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगे।

Advertisement

पत्रकार वार्ता में विद्यालय की प्रबंधक संध्या मिश्रा, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, शैक्षणिक समन्वयक जयती सामंत, उपप्रधानाचार्य गणेश शंकर चतुर्वेदी तथा हेड मिस्ट्रेस अनुपम श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post