सारनाथ में प्राचीन हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, घंटा चोरी; प्रतिमा के किए टुकड़े

सारनाथ थाना क्षेत्र के सथवा की बऊली में बीती रात चोरों ने प्राचीन हनुमान मंदिर का गेट तोड़कर घंटा चोरी कर लिया। इसके बाद करीब पांच फीट ऊंची प्राचीन हनुमान प्रतिमा को तोड़कर उसके टुकड़े मंदिर के बाहर फेंक दिए। सुबह ग्रामीणों ने टूटी प्रतिमा देखी तो मौके पर भीड़ जुट गई।

बताया गया कि सथवा निवासी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव के परिवार की जमीन और खेत के बीच पुराने पीपल के पेड़ के नीचे यह प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित है। सुबह करीब छह बजे वीरेंद्र धान की बुआई के लिए खेत की ओर गए थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर की प्रतिमा को टूटा और उसके टुकड़ों को बाहर बिखरा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, मनोज और सुनील श्रीवास्तव को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

Advertisement

सूचना पर सारनाथ एसीपी और थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने प्रतिमा के टूटे हुए टुकड़ों को एकत्र कर कपड़े में बांधकर मंदिर के अंदर सुरक्षित रखवाया। पुलिस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले में डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी है।

Advertisement

ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के चबूतरे पर अक्सर अराजकतत्व बैठकर नशा करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ की होगी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post