सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद

वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार वर्मा (30 वर्ष), निवासी ग्राम मझवा, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सिगरा थाना क्षेत्र के लहरतारा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई चारों मोटरसाइकिलें वाराणसी के सिगरा, भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पूछताछ के दौरान आरोपी से वाहन चोरी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वाराणसी और भदोही जनपद में वाहन चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय था।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई।







Post a Comment

Previous Post Next Post