संसद मार्च नहीं दोहराएगी CJP, जंतर-मंतर पर जारी रहेगा आंदोलन

नई दिल्ली। संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बाद सीजेपी ने अपनी रणनीति में बदलाव का संकेत दिया है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि अब संसद की ओर दोबारा मार्च नहीं निकाला जाएगा, क्योंकि इससे युवाओं को फिर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि संगठन का आंदोलन समाप्त नहीं होगा और जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन पहले की तरह जारी रहेगा। दीपके के अनुसार, उनका उद्देश्य युवाओं की आवाज उठाना है और वे नहीं चाहते कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रतिभागी को नुकसान पहुंचे। उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील भी की।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post