कर्ज से परेशान युवक ने रची फिरौती की साजिश, दोस्त का कराया अपहरण

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शिक्षक के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित का ही करीबी दोस्त था, जिसने दो करोड़ रुपये के कर्ज से उबरने के लिए अपहरण की साजिश रची थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक का अपहरण किया और उसे नोएडा व गाजियाबाद में बंधक बनाकर रखा। आरोपियों की योजना पहले परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने की थी, लेकिन बाद में रकम बढ़ाकर एक करोड़ रुपये तक वसूलने की तैयारी थी।

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी ने अपना प्लॉट गिरवी रखकर एक सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। हालांकि पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबाव के चलते आरोपी शिक्षक को सुरक्षित छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post