डोमरी में जलजमाव और कीचड़ से लोग बेहाल, स्कूली छात्र-छात्राओं को भी परेशानी

डोमरी-रामनगर क्षेत्र में जलजमाव और कीचड़ के कारण क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ही आसपास के स्कूलों में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़ और पानी के चलते साइकिल सवार और दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत और गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जलजमाव की समस्या पर न तो जनप्रतिनिधियों का ध्यान है और न ही अधिकारियों की नजर पड़ रही है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के प्रबंधक मुकुल पाण्डेय ने पीडब्ल्यूडी समेत संबंधित अधिकारियों से डोमरी क्षेत्र की जलजमाव और कीचड़ की समस्या का तत्काल समाधान कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी कि आगामी चुनाव में वह इसका जवाब देंगे।
Advertisement

Advertisement

Advertisement







Post a Comment

Previous Post Next Post