यूपी में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव और डीजीपी ने दिए जरूरी निर्देश

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने मेरठ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के अधिकारी भी प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। अधिकारियों को राज्यों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

मुख्य सचिव और डीजीपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने तथा किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कांवड़ियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

बैठक में अधिकारियों से कांवड़ यात्रा को "जीरो इंसिडेंट, जीरो एक्सीडेंट" के लक्ष्य के साथ संपन्न कराने और श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post