प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने की दिशा में विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना को गति दी जा रही है। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का गंगा एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ाव होगा, जिससे प्रयागराज से सोनभद्र तक बेहतर और तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
करीब 330 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र समेत विंध्य क्षेत्र के कई जिलों को लाभ मिलेगा। परियोजना के लिए प्रयागराज जिले के 84 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |
विंध्य एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र का संपर्क और मजबूत होगा। साथ ही मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों तक आवागमन भी अधिक सुगम हो जाएगा।
![]() |
| Advertisement |
सरकार का मानना है कि इस परियोजना से औद्योगिक विकास, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा क्षेत्र में निवेश आकर्षित होने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।
![]() |
| Advertisement |

.jpeg)

