दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में शामिल हुए बिहार के राज्यपाल, बोले- 'अद्भुत रहा अनुभव'

विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित दैनिक मां गंगा की आरती में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन अपनी पत्नी सबीहा हसनैन के साथ शामिल हुए। उन्होंने वैदिक विधि-विधान से मां गंगा का पूजन किया और आरती में सहभागिता की।

आरती से पूर्व राम जन्म योगी के 7 मिनट 58 सेकेंड के शंखनाद को सुनकर राज्यपाल ने उनकी सराहना की और माला पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisement

गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में राज्यपाल ने लिखा, "विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का आज प्रत्यक्ष दर्शन कर अद्भुत अनुभव हुआ। मां गंगा के आशीर्वाद की अनुभूति हुई।"

Asdvertisement

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह और हनुमान यादव ने राज्यपाल का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल आरती शुरू होने से पहले ही घाट पहुंच गए थे और करीब एक घंटे तक पूरे आयोजन में मौजूद रहे। उनके आगमन को लेकर घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post