वाराणसी में फूड बैंक की निःशुल्क भोजन सेवा शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा प्रतिदिन भोजन

फूड बैंक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की ओर से चेतगंज स्थित राज्य कर कार्यालय के मुख्य द्वार के पास निःशुल्क भोजन वितरण सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के तहत प्रतिदिन सुबह से शाम तक गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन वितरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसी संकल्प के साथ नियमित सेवा संचालित की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यह वाराणसी में संस्था की दूसरी शाखा है, जबकि इसका संचालन पहले सहारनपुर में हो रहा था।

Advertisement

कार्यक्रम में शहर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक कुमार तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post