काशी विद्यापीठ में एमएसडब्ल्यू छात्रों का हंगामा, मौखिक परीक्षा का बहिष्कार कर विभाग में जड़ा ताला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सोशल वर्क फैकल्टी में एमएसडब्ल्यू (चतुर्थ सेमेस्टर) के छात्र-छात्राओं ने मौखिक परीक्षा का बहिष्कार करते हुए विभाग के गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों ने विभागाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग भी उठाई।प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि एमएसडब्ल्यू के पहले तीन सेमेस्टर की मौखिक परीक्षाओं में कई छात्र-छात्राओं को जानबूझकर कम अंक दिए गए हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में कुलपति से शिकायत की गई थी, जिन्होंने अंकों में संशोधन का आश्वासन दिया था।

छात्रों का आरोप है कि कुलपति के आश्वासन के बावजूद अंकों में कोई संशोधन नहीं किया गया और चौथे सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा आयोजित कर दी गई। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने परीक्षा का बहिष्कार कर विभाग के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विभागाध्यक्ष पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 












Post a Comment

Previous Post Next Post