चेतगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सर्राफा व्यापारी से लूट के 8 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बरामद

चेतगंज थाना पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना का खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के करीब 5 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से की।

जानकारी के अनुसार, 27 जून 2026 को नदेसर क्षेत्र से स्कूटी से लौट रहे एक सर्राफा व्यापारी से बाटी चोखा रेस्टोरेंट के पास अज्ञात बदमाशों ने कपड़े के झोले में रखे करीब पांच लाख रुपये लूट लिए थे और फरार हो गए थे। इस मामले में थाना चेतगंज पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस टीम ने लंका मैदान स्थित प्रकाश ढाबा के पास से आठ अभियुक्तों को दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिस पर आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल आरोपियों की पहचान सीसीटीवी और सर्विलांस के आधार पर की गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने इस सफल अनावरण और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post