होम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट संचालकों ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव का किया सम्मान

समस्त होम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट समिति की ओर से भदैनी स्थित होटल में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और संचालकों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने समय-समय पर होम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए। 

Advertisement

इसी के प्रति सम्मान और धन्यवाद ज्ञापित करने के उद्देश्य से उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित कर अभिनंदन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में होम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट संचालक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भी संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post