अयोध्या के कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को मिले कठोर दंड : स्वामी राधेश्याम महाराज

अस्सी घाट मार्ग स्थित योगी अखाड़ा कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में योगी अखाड़ा परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम महाराज ने अयोध्या के कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भगवान के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावा उनकी आस्था और विश्वास का प्रतीक होता है। यदि उसके साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या चोरी हुई है तो इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।स्वामी राधेश्याम महाराज ने कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। दोषियों को सख्त सजा मिलने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने गौ संरक्षण और संवर्धन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने लोगों से गौ सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा गौशालाओं के संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।स्वामी राधेश्याम महाराज ने केंद्र और राज्य सरकारों से गौ संरक्षण संबंधी योजनाओं को और प्रभावी बनाने की मांग की। प्रेस वार्ता में योगी अखाड़ा परिवार के पदाधिकारी, संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। अंत में उन्होंने धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post