धन्नीपुर के ग्रामीणों ने जल निकासी बाधित करने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग

ग्राम पंचायत धन्नीपुर के ग्रामीणों ने जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोहता नगर निगम के वार्ड नंबर-52 के पार्षद प्रतिनिधि शमीम नोमानी ने निजी रंजिश के चलते ग्राम पंचायत की वर्षों पुरानी जल निकासी व्यवस्था को बाधित कर दिया है, जिससे पूरे गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में कहा कि धन्नीपुर समेत आसपास के कई ग्राम पंचायतों का वर्षो से जल निकासी का एकमात्र मार्ग विभिन्न ग्राम पंचायतों से होकर मुख्य धमरिया नाले तक जाता है। वर्ष 2015 में धन्नीपुर अलग ग्राम पंचायत बनने के बाद भी इसी मार्ग से जल निकासी होती रही है। आरोप है कि 4 जुलाई की रात करीब तीन बजे पार्षद प्रतिनिधि शमीम नोमानी कुछ लोगों के साथ पहुंचे और जल निकासी के चैम्बर में बालू और बोरे डालकर रास्ता बंद कर दिया।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी बाधित होने से गांव में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे लोगों के दैनिक जीवन के साथ-साथ बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसे गांव का माहौल खराब करने और विवाद बढ़ाने की कोशिश बताया है।

Advertisement

ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि मामले की जांच कर जल निकासी का मार्ग तत्काल खुलवाया जाए, ताकि जलभराव की समस्या दूर हो सके और गांव में अमन-चैन का माहौल बना रहे। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post