प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने के लिए करते थे चोरी, जीजा-साले की जोड़ी गिरफ्तार

आगरा: सदर थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले जीजा-साले की जोड़ी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के पास से 2.82 लाख रुपये नकद, करीब 89.07 ग्राम गलाए गए सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 16-17 जून की रात उखर्रा क्षेत्र स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाकर आरोपियों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की।

Advertisement

जांच में एक स्थान पर खड़ी दिखाई गई बाइक अहम सुराग साबित हुई। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वे पहले बंद मकानों की रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देते थे।

Advertisement

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी से मिले कुछ जेवरों को गलाकर बेच दिया गया, जबकि कुछ सामान राह चलते लोगों को बेच दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि आलीशान जिंदगी जीने और अपनी प्रेमिका को महंगे उपहार देने की चाह में वे लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post