कांवड़ यात्रा से पहले नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में नकली नोट खपाने की साजिश रच रहे एक गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन अलग-अलग मामलों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब 1.85 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नगर कोतवाली क्षेत्र से पकड़े गए चार आरोपियों ने पंजाब से 20 हजार रुपये देकर दो लाख रुपये के नकली नोट खरीदे थे। उनके कब्जे से 500 रुपये के 169 नकली नोट, जिनकी कुल कीमत 84,500 रुपये है, बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका इरादा कांवड़ यात्रा के दौरान बाजारों और दुकानों में इन नोटों को चलाने का था।

Advertisement

वहीं, श्यामपुर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के पास से नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह कुछ नकली नोट पहले ही बाजार में चला चुका था, जिसके बदले मिले असली रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

Advertisement

पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह पता लगाया जा रहा है कि नकली नोटों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस रैकेट में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post