गाजियाबाद में चला बुलडोजर, 500 से ज्यादा झुग्गियां और कई दुकानें ध्वस्त

गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नाले के किनारे बनी 500 से अधिक झुग्गियों, कई दुकानों और दो गोदामों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया।

अधिकारियों के मुताबिक, नाले के दोनों ओर लंबे समय से किए गए अवैध कब्जों के कारण जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों और फैक्ट्री संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नाले के निर्माण कार्य में भी अतिक्रमण बाधा बना हुआ था।

Advertisement

यूपीसीडा के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को तीन बार नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने का मौका दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद संयुक्त अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

Advertisement

प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद नाले के निर्माण और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध कब्जों के कारण सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही दोनों प्रभावित हो रही थीं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post