सीजेपी संस्थापक अभिजीत डिपके की तबीयत खराब, आराम के लिए छोड़ा धरना स्थल

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी  के प्रदर्शन के दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कुछ समय के लिए प्रदर्शन स्थल छोड़कर आराम करने का फैसला किया।

अभिजीत डिपके ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध जारी रखने की अपील की और कहा कि उनकी अनुपस्थिति से आंदोलन की गति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Advertisement

उन्होंने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य में सुधार होते ही वह फिर से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। डिपके ने कहा कि पार्टी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन को आगे बढ़ाती रहेगी।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post