करूर भगदड़ पर सीएम विजय का हमला, बोले- भीड़ बेकाबू थी तो सभा रद्द क्यों नहीं की गई? डीएमके पर राजनीति का आरोप

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने करूर भगदड़ मामले को लेकर पुलिस और विपक्षी डीएमके पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार करूर पहुंचे विजय ने कहा कि यदि पुलिस को लग रहा था कि सभा में भीड़ लगातार बढ़ रही है और हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं, तो उसके पास कार्यक्रम रद्द करने का पूरा अधिकार था। लेकिन ऐसा करने के बजाय पुलिस उन्हें सुरक्षा घेरे में कार्यक्रम स्थल से राजमार्ग तक ले गई और किसी भी तरह की चेतावनी नहीं दी। 

विजय ने कहा कि उस समय उन्हें पूरे घटनाक्रम की सच्चाई का पता नहीं था। उन्होंने मंच से पुलिस का धन्यवाद भी किया था क्योंकि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा था। बाद में जब घटना की वास्तविक जानकारी मिली तो कई सवाल खड़े हुए। उन्होंने पूछा कि इस पूरे मामले की जिम्मेदारी किसकी थी और किसके निर्देश पर यह सब हुआ। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए डीएमके पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले साल करूर में हुई इस दुखद घटना से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए करूर आने से भी रोका गया था। बाद में सभी 41 पीड़ित परिवारों को चेन्नई के पास बुलाकर उन्होंने उनसे मुलाकात की और सांत्वना दी। 

Aderttisement

करूर में आयोजित जनसभा के दौरान विजय ने कहा कि यह हादसा उनके जीवन का सबसे दर्दनाक पल था। उन्होंने कहा कि इस भगदड़ में कई परिवारों ने अपने बच्चों और अपनों को खो दिया। पीड़ित परिवारों की याद में करूर में एक स्मारक बनाने की घोषणा भी की गई। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के आश्रितों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

Advertisement
काले कपड़ों में करूर पहुंचे मुख्यमंत्री विजय ने बाद में रोड शो भी किया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। कार्यक्रम में केवल क्यूआर कोड आधारित पास रखने वाले सीमित लोगों को ही प्रवेश दिया गया था, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके। वहीं, करूर से कांग्रेस सांसद जोतिमणि ने कहा कि इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले 41 परिवारों का दर्द किसी भी मुआवजे से कम नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मृतकों में कई लोग अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, इसलिए सरकार द्वारा दी जा रही सहायता इन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post