सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- पिछली सरकारों ने युवाओं को किया बेरोजगार

गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 994 करोड़ रुपये से अधिक की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अपराध, दंगे और असुरक्षा का माहौल था, लेकिन वर्तमान सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत कर निवेश और रोजगार के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में बिना किसी भेदभाव के नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई, जबकि निजी निवेश के जरिए 65 लाख लोगों को रोजगार मिला। इसके अलावा 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना से बड़ी संख्या में युवाओं और कारीगरों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2007 से 2017 के बीच की सरकारों ने युवाओं को बेरोजगारी की ओर धकेला। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान 29 चीनी मिलें बंद कर दी गईं, जिससे लाखों लोगों के रोजगार पर असर पड़ा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के बदलते स्वरूप का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जो शहर कभी इंसेफेलाइटिस और माफिया के लिए चर्चा में रहता था, वह आज पर्यटन, निवेश और रोजगार का नया केंद्र बन चुका है। रामगढ़ताल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और फिल्म शूटिंग को उन्होंने इस बदलाव का उदाहरण बताया। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post