कांवड़ यात्रा: सफाई व्यवस्था पर रहेगी लाइव नजर, पॉलीथिन इस्तेमाल पर चलेगा विशेष अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था की निगरानी अब लाइव की जाएगी, ताकि किसी भी स्थान पर गंदगी की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

नगर निकायों को कांवड़ मार्गों पर नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से सफाई कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

Advertisement

वहीं, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन कैरी बैग के उपयोग को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और अन्य लोगों के खिलाफ जुर्माना सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों से पर्यावरण हित में कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील भी की गई है।

Advertisement

सरकार का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए नगर निकायों, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post