हरिद्वार से गंगा स्नान कर दिल्ली लौट रहे चार दोस्तों की कार मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। सकौती ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया। घायल चौथे युवक का उपचार जारी है।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस के अनुसार, सभी युवक दिल्ली के निवासी थे और एक दोस्त की कार से हरिद्वार गए थे। मृतकों की पहचान नितेश शर्मा, आशु और शैलेंद्र के रूप में हुई है, जबकि मिथुन चौहान अस्पताल में भर्ती है।
![]() |
| Advertisement |
प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार और चालक के वाहन से नियंत्रण खोने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
![]() |
| Advertisement |

.jpeg)

