वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है, “3 बार चाय वाले, 27 में गाय वाले”, जिसे राजनीतिक हलकों में 2027 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ में देखा जा रहा है।हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में पोस्टरों को लेकर अलग-अलग तरह की राजनीतिक चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं।
इन पोस्टरों को भाजपा कार्यकर्ता दीपक सिंह राजवीर ने जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी आगमन पर उनका स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह पोस्टर केवल स्वागत का माध्यम नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के संकल्प का प्रतीक है।दीपक सिंह राजवीर ने कहा, “आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी आगमन पर मैंने विशेष पोस्टर जारी कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया है। तीन बार आए चाय वाले और 2027 में मजबूती से दहाड़ लगाएंगे गाय वाले। गौ, गंगा और गायत्री के संरक्षक तथा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का काशी आगमन पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश का जो सपना दिखाया था, उसे मजबूती से साकार किया जा रहा है।”
![]() |
| Advertisement |
उन्होंने आगे दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटेंगे। उनके अनुसार, प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में हुए कार्यों के आधार पर भाजपा एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। दीपक सिंह राजवीर ने यह भी कहा कि उनका विश्वास है कि 2027 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान भी संगठनात्मक तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज हुई थी। ऐसे में वाराणसी में लगे इन पोस्टरों ने प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियों को और बढ़ा दिया है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |

.jpeg)

