पंचामृत उत्सव में शामिल हुईं सुपरस्टार भाग्यश्री, काशी में हुआ भव्य स्वागत

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (जेएसके) के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव 2026’ के समापन समारोह में भाग लेने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री पहुंचीं। उनके आगमन पर पूरे जेएसके परिवार ने पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया।

संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने अभिनेत्री का माला, बुके, शाल और पुष्प वर्षा के साथ “हर हर महादेव” के उद्घोष के बीच सम्मान किया। महिला सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और काशी की प्रसिद्ध बनारसी साड़ी भी भेंट की।

Advertisement

इस अवसर पर उनके पति हिमालय दासानी का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाग्यश्री ने काशी आगमन को अपने लिए सौभाग्य बताया और कहा कि जेएसके फाउंडेशन पिछले 16 वर्षों से सेवा, संस्कार और समर्पण के भाव के साथ समाज में कार्य कर रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने पंचामृत उत्सव को प्रेरणादायक बताते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की।

Advertisement

संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि भाग्यश्री भारतीय संस्कृति और संस्कारों की प्रतीक हैं और उनके द्वारा कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई है।इस अवसर पर संस्था के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे तथा पूरे आयोजन को भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम बताया गया।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post