CJP के 'चलो संसद' प्रदर्शन पर बवाल, जंतर-मंतर खाली; लाठीचार्ज और आंसू गैस से मची अफरा-तफरी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलनकारियों को सोमवार को जंतर-मंतर से हटा दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली कराते हुए मंच और टेंट भी हटवा दिए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को कनॉट प्लेस से भी खदेड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।CJP का दावा है कि उसके नेता अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है। सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प तथा लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने का दावा किया गया है।

बताया गया कि सुबह करीब 10 बजे आंदोलनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी संसद के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई और मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। घटना के समय प्रधानमंत्री समेत सभी सांसद संसद में मौजूद थे।

वहीं, 'Cockroach Is Back' नाम के X हैंडल पर एक वीडियो साझा कर दावा किया गया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंक रही है। पोस्ट में यह भी सवाल उठाया गया कि क्या बेरहमी से किया गया लाठीचार्ज काफी नहीं था।उधर, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से हिंसक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने और उसे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से साझा न करने की भी अपील की है।




Post a Comment

Previous Post Next Post