सोनम वांगचुक के समर्थन में काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी

सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम भी मौजूद रही। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं जैसे मुद्दों को लेकर आवाज उठाई और छात्रों व युवाओं से जुड़े सवालों पर सरकार से जवाबदेही की मांग की। छात्रों का कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य को लेकर ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी बात रखी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया।








Post a Comment

Previous Post Next Post