मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन एवं आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर पहुंचकर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का भी दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post