बच्चों ने पर्यावरण बचाने का दिया संदेश, सेना संग पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

वाराणसी के ककरमत्ता स्थित लिटल फ्लावर हाउस स्कूल में बुधवार को 137 सीईटीएफ, 39 बटालियन गंगा टास्क फोर्स और नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से पर्यावरण साक्षरता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व 39 गोरखा राइफल्स के सूबेदार देवेंद्र बसनेट और नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने किया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने चार्ट पेपर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक स्लोगन लिखकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पौधे और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सेना के जवानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में सामूहिक पौधरोपण किया। नींबू, आम, जामुन और कटहल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। इसके अलावा राजघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय के सैकड़ों बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व के बारे में रोचक जानकारियां भी दी गईं।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नलिन गुलाटी, प्रधानाचार्य इंदु गुलाटी, सहायक प्रधानाचार्य सीताराम राव, पीआर पॉल, जय विश्वकर्मा, सपना वर्मा, अनुराग सोनकर, तपन कुमार, सुरेंद्र, वीएन मौर्य सहित अनेक शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post