रथयात्रा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, कल से रथ पर विराजेंगे भगवान जगन्नाथ

धर्म और आस्था की नगरी काशी में प्रसिद्ध रथयात्रा मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रथयात्रा चौराहे पर प्रभु जगन्नाथ के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। बुधवार को भक्तों द्वारा सिगरा स्थित शहीद उद्यान के पास से भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर रथयात्रा चौराहे तक लाया गया, जहां रथ के साज-सज्जा का कार्य तेजी से चल रहा है।

मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रथयात्रा क्षेत्र में झूले, चरखी, नानखटाई सहित विभिन्न दुकानों का सजना शुरू हो गया है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Advertisement

परंपरा के अनुसार गुरुवार से भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान होकर भक्तों को अलौकिक दर्शन देंगे। श्रद्धालु रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यह धार्मिक मेला 18 जुलाई को संपन्न होगा।

Advertisement

रथयात्रा मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और काशी एक बार फिर भगवान जगन्नाथ की भक्ति में रंगने को तैयार है।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post