स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का गठन, पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व व अनुशासन की शपथ

घोरावल स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद गठन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने स्वामी हरसेवानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

समारोह में चयनित हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, कल्चरल सेक्रेटरी, हाउस कैप्टन सहित छात्र पदाधिकारियों को सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सेवा, ईमानदारी और नेतृत्व के उच्च आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। बाबा प्रकाशध्यानानंद ने विद्यार्थियों से विद्यालय और समाज की गरिमा बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का समर्पित भाव से निर्वहन करने का आह्वान किया।

Advertisement

छात्र परिषद में आयुष शुक्ला को हेड बॉय, आरोही मौर्य को हेड गर्ल, हर्षित मिश्रा एवं प्रीशा मौर्य को स्पोर्ट्स कैप्टन, अंशुमान गुप्ता और आसमा सिंह को कल्चरल सेक्रेटरी चुना गया। इसके अलावा विभिन्न हाउस कैप्टन एवं कक्षा प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया।

Advertisement

विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, उत्तरदायित्व, अनुशासन और उत्कृष्ट चरित्र का प्रतीक है। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से अपने आचरण, परिश्रम और सकारात्मक सोच से दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन छात्राओं आराधना साहू एवं आदिति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक विपिन सिंह ने किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post