होम अरेस्ट का दावा, राहुल यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राहुल यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस द्वारा उनके घर पर नजरबंद (होम अरेस्ट) किया गया है। उनका कहना है कि वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ हैं और स्वास्थ्य कारणों से घर से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं हैं, इसके बावजूद उनके घर पर पुलिस तैनात की गई।

राहुल यादव ने कहा कि यदि उनकी तबीयत ठीक होती तो वह मैदान में मौजूद रहते। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस कार्रवाई, मुकदमों या जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं।

Advertisement

राहुल यादव ने बताया कि उन्हें पिछली रात से ही होम अरेस्ट किया गया है। वहीं, उन्होंने अपने बयान के अंत में समाजवादी पार्टी और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में नारे भी लगाए।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post