महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्र सभा और NSUI के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं आजाद चौक पर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन को देखते हुए छात्रों को रोकने के लिए पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिस ने आजाद चौक पर छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने CJP की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



