दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाराणसी जिला मुख्यालय स्थित डीएम पोर्टिको पर अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि देश में महिलाओं और छात्रों के साथ अत्याचार हो रहे हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वालों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



