बीएचयू में दिशा छात्र संगठन के नेतृत्व में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, मार्च रोके जाने पर विश्वनाथ मंदिर के बाहर धरना

काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के बाहर दिशा छात्र संगठन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं ‘Rise in Rage’ के तहत ‘छात्रों का बर्बर दमन नहीं सहेंगे’ का नारा लगाते हुए धरने पर बैठे।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मार्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद छात्र विश्वनाथ मंदिर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मौके पर बड़ी संख्या में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम और सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post