हाथों में हथकड़ी पहनकर जिला मुख्यालय पहुंचे सपा कार्यकर्ता, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; पुलिस ने लिया हिरासत में

छात्रों के हितों, जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता हाथों में हथकड़ी पहनकर जिला मुख्यालय पहुंचे और इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रतीक बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकते हुए हिरासत में ले लिया।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। जिला मुख्यालय पर कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की।

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post