प्रहलाद घाट पर अवैध बजरा बोट लगाने की शिकायत, एसीपी से कार्रवाई की मांग

वाराणसी। प्रहलाद घाट के निवासी और नाव संचालक सीताराम साहनी ने कोतवाली पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी को प्रार्थना पत्र देकर प्रहलाद घाट पर कथित रूप से अवैध तरीके से बजरा मोटर बोट खड़ी करने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

सीताराम साहनी ने बताया कि वह कई वर्षों से नगर निगम के लाइसेंस के साथ प्रहलाद घाट पर यात्रियों का सुरक्षित नौकायन कराते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि रामनगर निवासी धनंजय साहनी अपने अस्वस्थ ससुर प्रकाश साहनी के नाम पर कथित फर्जी दस्तावेजों के जरिए बजरा मोटर बोट को प्रहलाद घाट पर खड़ा कर घाट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रकाश साहनी के पास नौका संचालन का वैध लाइसेंस नहीं है।

Advertisement

प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें धमकाकर घाट से हटाने और उनकी आजीविका प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश का भी आरोप लगाया गया है।

Advertisement

सीताराम साहनी ने सक्का घाट निवासी राजकुमार साहनी पर भी बाहरी क्षेत्रों की नौकाएं लाकर अवैध रूप से संचालन कराने और नाविकों की सवारी प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि नौका संचालन को लेकर पूर्व में कई बार विवाद और हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं।प्रार्थी ने एसीपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रहलाद घाट पर कथित अवैध बजरा मोटर बोट के संचालन पर रोक लगाने तथा उनकी सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post