नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महानगर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रतिरोध प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता हाथों में संविधान की प्रतियां लेकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान तथा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा समेत कई युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान भी कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।
![]() |
| Advertisement |
गिरफ्तारी के बाद चंचल शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध से घबराकर पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस उनके घर और प्रतिष्ठान पर पहले से निगरानी कर रही थी, लेकिन इससे आंदोलन कमजोर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और गिरफ्तारियों से पीछे नहीं हटेगी।
![]() |
| Advertisement |
युवा कांग्रेस ने चंचल शर्मा, प्रदेश महासचिव अनुपम राय समेत सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। संगठन ने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव अनुपम राय, प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केशरी, मित्तल साहनी, मदन कन्नौजिया, अनुराग मिश्रा, आदित्य मिश्रा, आशु शर्मा, रोहित यादव, बच्चा गौड़ समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]() |
| Advertisement |



