अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन से पहले सपा कार्यकर्ता हिरासत में

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीली कोठी पर प्रदर्शन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक स्थित सपा नेता के आवास से कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान आदमपुर थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गए।

पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाए जाने के बाद सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ता अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post