काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क के पास श्रावण मास पर्यंत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले इस भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
श्रावण मास के प्रथम दिन भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में काशी पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगकर प्रसाद ग्रहण किया।
![]() |
| Advertisement |
भंडारे का आयोजन ललित बेरीवाला के सौजन्य से तथा मुकेश शर्मा, गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’, राजेश शर्मा, विजय कृष्ण मिश्रा और सुनील शर्मा के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने श्रद्धालुओं के लिए किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों की प्रशंसा की।
![]() |
| Advertisement |
आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।
![]() |
| Advertisement |



