हरिद्वार में हवन को लेकर विवाद, पूर्व मुस्लिम सलीम वास्तिक ने कांवड़ यात्रा के संकल्प का किया ऐलान

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान स्वयं को पूर्व मुस्लिम बताने वाले सलीम वास्तिक अपने चार साथियों के साथ हरिद्वार पहुंचे, जहां हवन-यज्ञ के आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। रोड धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला समिति ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सलीम वास्तिक और उनके साथियों को दूसरे आश्रम भेज दिया गया। वहां उन्होंने अपना हवन-यज्ञ जारी रखने की बात कही। पुलिस का कहना है कि यह कदम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया।

Advertisement

सलीम वास्तिक ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित स्थान पर हवन करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि उनका समूह 6 अगस्त तक हवन करेगा और 7 अगस्त को हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर गाजियाबाद स्थित डासना पीठ में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा।

Advertisement

समूह के अनुसार, उनकी कांवड़ यात्रा का उद्देश्य विश्व शांति, सामाजिक सौहार्द और देश में अमन-चैन की कामना करना है। वहीं, यात्रा में शामिल अनीषा बानो ने कहा कि वह अपने बच्चों की कुशलता और सुख-समृद्धि की मन्नत के साथ इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुई हैं। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post