राम मंदिर चढ़ावा व चंदा मामले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

वाराणसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने वाराणसी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा एवं चंदा अनियमितता के मामले को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंचाई है तथा दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रेस वार्ता की शुरुआत उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों के पाठ के साथ की और कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और मेहनत की कमाई से सहयोग किया, ऐसे में यदि चढ़ावे या चंदे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो यह केवल आर्थिक नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला है।

Advertisement

डॉ. नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी, ट्रस्ट के पदाधिकारी या किसी अन्य स्तर पर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के अनुसार जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP) तथा केंद्र सरकार पर भी राजनीतिक आरोप लगाए और कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस ने इस पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post