नागरी प्रचारिणी सभा 134वां स्थापना दिवस: 15 से 18 जुलाई तक होंगे विविध कार्यक्रम

वाराणसी। हिंदी भाषा, साहित्य और नागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित देश की सबसे पुरानी संस्था नागरी प्रचारिणी सभा अपने 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर 15 से 18 जुलाई तक चार दिवसीय समारोह का आयोजन करेगी। समारोह के अंतर्गत पदयात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान समारोह की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जुलाई को प्रातः 8 बजे विशेश्वरगंज से पदयात्रा के साथ होगा। यह पदयात्रा लहुराबीर चौराहा स्थित क्वींस कॉलेज तक जाएगी, जिसमें हिंदी प्रेमी, साहित्यकार, विद्यार्थी एवं संस्था के सदस्य शामिल होंगे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पदयात्रा के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा चार दिनों तक विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हिंदी भाषा, साहित्य और नागरी लिपि के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया जाएगा।

Advertisement

व्योमेश शुक्ल ने सभी साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर हिंदी भाषा और नागरी लिपि के संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post