लखनऊ में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई तेज, 40 जगहों पर कटेगा ई-चालान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के 40 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां अवैध पार्किंग के कारण यातायात सबसे अधिक प्रभावित होता है। इन जगहों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ तत्काल ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी।

यातायात विभाग के अनुसार, बाइक, कार, ऑटो और अन्य वाहनों की सड़क किनारे अवैध पार्किंग से आवाजाही बाधित होती है और जाम की समस्या बढ़ती है। इसे रोकने के लिए सभी ट्रैफिक जोनों में बाइक रेसर टीमों को तैनात किया गया है। ये टीमें मोबाइल ऐप के माध्यम से मौके पर ही वाहन का फोटो लेकर चालान जारी करेंगी।

Advertisement

अभियान के दौरान फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के नीचे बनी अवैध पार्किंग पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहयोग से सड़क किनारे लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

Advertisement

यातायात पुलिस ने इंदिरानगर, गोमतीनगर, हजरतगंज, अलीगंज, चौक, कैंट, आलमबाग और कृष्णानगर समेत कई प्रमुख क्षेत्रों को इस अभियान में शामिल किया है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का सख्ती से पालन कराकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post